T3 Ultra भी पीछे की तरफ एक आयताकार आकार के मॉड्यूल में एक गोलाकार कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस मॉड्यूल के ठीक नीचे ऑरा लाइट रिंग मौजूद है। नॉर्ड में डुअल टोन डिजाइन है जो कि ग्लास व मैटल बॉडी से लैस है। दोनों फोन पर फ्रंट पर पंच होल डिस्प्ले है।
Vivo T3 Ultra 5G में 6.78 इंच का बड़ा 3D कर्व 1.5के एमोलेड डिस्प्ले है जो कि 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। वहीं, Nord 4 में 2772 × 1240 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.74 इंच की 1.5K डिस्प्ले है।
वीवो टी3 अल्ट्रा में परफॉरमेंस के लिए 4nm फेब्रिकेशन बना MediaTek Dimensity 9200+ SoC है। वहीं, Nord 4 में मोबाइल में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है जो कि 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बेस्ड है।
Vivo T3 Ultra में 12जीबी रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। इसके साथ 12जीबी तक वर्चुअल रैम तकनीक भी है। दूसरी ओर वनप्लस नोर्ड 4 में 12 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है।
Vivo T3 Ultra फोन Funtouch OS 14 बेस्ड Android 14 पर काम करता है जो कि 3 साल सॉफ्टवेयर और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स से लैस है। नॉर्ड 4 5जी लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 है जो वनप्लस के पसर्नल यूजर इंटरफेस OxygenOS 14.0 पर काम करता है।
Vivo T3 Ultra के रियर पर 50MP का Sony IMX 921 प्राइमरी व 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 50MP कैमरा है। दूसरी ओर नॉर्ड 4 के रियर पर 50एमपी + 8एमपी बैक कैमरा है। वहीं, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Vivo T3 Ultra में 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी है। वहीं, नोर्ड 4 में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस 5,500एमएएच बैटरी है।
Vivo T3 Ultra प्राइस: 8GB RAM + 128GB Storage = ₹31,999 OnePlus Nord 4 प्राइस: 8GB RAM + 128GB Storage = ₹29,999.