Realme 13 Pro 5G में कंपनी ने 6.7-इंच 120Hz FHD+ OLED डिस्प्ले दिया है, जबकि Realme 12 Pro 5G में भी 6.7-इंच 120Hz FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Realme 13 Pro 5G फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं Realme 12 Pro 5G में कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया है।
रियलमी 13 प्रो तीन वैरियंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+512GB में आता है, वहीं Realme 12 Pro 5G दो वैरियंट 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध है।
Realme 13 Pro 5G में कंपनी ने रियर पैनल पर 50MP+2MP+8MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, वहीं रियलमी 12 प्रो में 50MP+8MP+32MP का रियर कैमरा मिलता है।
रियलमी 13 प्रो में कंपनी ने 5,200mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जबकि रियलमी 12 प्रो में 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
रियलमी 13 प्रो में एंड्रॉयड 14 पर रन करता है और यह मोनेट गोल्ड,मोनेट पर्पल और एमर्ल्ड गोल्ड में आता है, वहीं रियलमी 12 प्रो भी एंड्रॉयड 14 पर रन करता है और यह सबमैरीन ब्लू, नेविगेटर बिएज कलर में आता है।
रियलमी 13 प्रो के 8GB+128GB की कीमत 26,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 28,999 रुपये और 12GB+512GB की कीमत 31,999 रुपये है, वहीं Realme 12 Pro 5G के 8GB+128GB की कीमत 25,999 रुपये और 8GB+256GB की 26,999 रुपये है।