Motorola Edge 50 और इसके Pro में वीगन लैदर बैक दिया गया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है। कुल मिलाकर दोनों फोन्स का लुक लगभग एक जैसा ही है। हालांकि, कलर अलग-अलग हैं।
Moto edge 50 में कंपनी ने 6.67 इंच का बड़ा pOLED डिस्प्ले है। यह पैनल 1.5के सुपर एचडी 3D कर्व वाला है। वहीं, ऐज 50 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5k रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले है।
Motorola Edge 50 Pro और Motorola Edge 50 एक जैसा ही रियर कैमर है। दोनों फोन्स के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस, 13MP का अल्ट्रा वाइड +मैक्रो लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस है।
Motorola Edge 50 में दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलेरेटेड एडिशन चिपसेट लगाया है। वहीं, Edge 50 Pro 5G में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स बना चिपसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है।
Edge 50 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 68वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। वहीं, Edge 50 प्रो में Motorola Edge 50 Pro में 4500mAh की बैटरी 125W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।
Edge 50 के 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज की कीमत ₹27,999 है। वहीं, Edge 50 Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹31,999 और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹35,999 है।