इसमें 120Hz अडेप्टिव डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8 इंच का OLED LTPO कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें डॉल्बी विजन और हॉनर का नैनो क्रिस्टल शील्ड भी है जो स्क्रीन को ड्रॉप-रेसिस्टेंट बनाने का दावा करता है।
हॉनर मैजिक 6 प्रो स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए हॉनर C1+ चिप है।
हॉनर मैजिक 6 प्रो में 2.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम के साथ 108MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन के फ्रंट में 50MP का फ्रंट कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर मिलता है।
स्मार्टफोन एक नई सिलिकॉन-कार्बन-आधारित 5,600mAh की बैटरी के साथ आता है जो 80W वायर्ड चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन 12GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन Black और Epi Green कलर ऑप्शन में लाया गया है।
डिवाइस के 12जीबी रैम +512जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन अमेजन प्लेटफार्म पर 15 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा।