Ration Dealer Bharti: राजस्थान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकानों पर राशन डीलर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए 10वीं और 12वीं पास इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में दो नए जिले के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार खाद्य विभाग की उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु आवेदन फार्म 27 जुलाई 2025 से जिला रसद अधिकारी कार्यालय से ₹100 का भारतीय पोस्टल आर्डर जिला रसद अधिकारी के पक्ष में प्रस्तुत करने का प्राप्त करके आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी विभाग द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों को पूरा करते हैं, तो इसके लिए ऑफलाइन तरीके से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो अपने नजदीकी क्षेत्र में नौकरी करने का सपना पुरा होगा। यह भर्ती बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से गांव के स्थाई निवासी उम्मीदवारों से आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए हैं, उसके बाद आपको अपने गांव में ही रहकर कार्य करना होगा।
आवेदन की तिथियां
वर्तमान में सरकार द्वारा निर्धारित किए गए नियमों एवं निर्देशों की पालना करते हुए कार्य करना होता है। इस राशन डीलर के तहत आधुनिक वितरण प्रणाली या उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्य और अन्य आवश्यक सामग्रियों को वितरित करना होता है। आमतौर पर उचित मूल्य की दुकान के संचालक के रूप से भी जाना जाता है। राशन डीलर का चयन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में किया जाता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नवीनतम उचित मूल्य की दुकानों पर इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए आवेदन 27 जुलाई 2025 से 18 अगस्त 2025 शाम 5:00 तक कार्यालय दिवस में जिला रसीद कार्यालय सीकर में जमा करवा सकते हैं।
विभागीय उचित मूल्य की दुकान एवं आवंटन से संबंधित दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट food.rajasthan.gov.in या फिर नजदीकी जिला रसद अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के समय संपूर्ण जानकारी सही एवं सटीक रूप से दर्ज करनी है, क्योंकि आवेदन पत्र के साथ योग्यताएं शर्तें प्रकाशित की गई है। आवेदन में गड़बड़ियां होने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा एवं उसमें परिवर्तन करने का किसी भी प्रकार का विकल्प नहीं दिया जाएगा।
राशन डीलर के लिए योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार किसी भी शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने का न्यूनतम ज्ञान होना चाहिए। एवं जिस ग्राम वार्ड या पंचायत के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
आवेदन का तरीका
आवेदन के समय उम्मीदवार को पोस्टल आर्डर के माध्यम से ₹100 एप्लीकेशन फीस का भी भुगतान करना होगा। राशन डीलर पदों पर आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फार्म में दिए गए। दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक चेक करने के बाद उचित आकार के कागज पर आवेदन का प्रिंट आउट निकलवाना है, जिसमें मांगी जानकारी आवश्यक दस्तावेजों से मिलान करके सही-सही भरनी है।
इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए निर्धारित योग्यता एवं शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों की शार्ट लिस्ट निकाल कर किया जाएगा। यानी इसके लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं करवाया जाएगा उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने से पहले अधिसूचना में उपलब्ध करवाई गई संपूर्ण जानकारी एक बार अवश्य चेक करें।




